मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

बीकानेर रेल मंडल का संकेत एवं दूरसंचार विभाग अब होगा और अधिक आधुनिक एवं डिजिटल

On: May 21, 2026 8:04 PM
Follow Us:
Telecommunications Department of Bikaner Railway, Bikaner Railway Division, Bikaner Railway, Telecommunications, Indian Railway,
---Advertisement---

पर्यवेक्षकों को वितरित किए टैबलेट,संरक्षित रेल संचालन को लेकर दिए विशेष दिशा-निर्देश

बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे के उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर रेल मंडल में गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल द्वारा संकेत एवं दूरसंचार विभाग की कार्यप्रणाली को आधुनिक एवं डिजिटल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए Signal Maintenance and Management System (SMMS) सिग्नल मेटीनेंस एंड मैनेजमेंट सिस्टर के अंतर्गत सिग्नल कर्मचारियों को 80 हैंड-हेल्ड टैबलेट उपकरण वितरित किए गए।

बीकानेर रेल मंडल में गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल

बीकानेर में मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल रेलवे कार्मिकों को संबोधित करते हुए।

मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने बताया कि सिग्नल स्टाफ को प्रदान किए गए टैबलेट उपकरणों का उपयोग सिग्नलिंग परिसंपत्तियों के रख-रखाव एवं प्रबंधन से संबंधित कार्यों के लिए किया जाएगा। इससे सिग्नलिंग उपकरणों की मेंटेनेंस गतिविधियों का रिकॉर्ड अब पारंपरिक कागजी पद्धति के स्थान पर डिजिटल रूप में दर्ज किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें :  बीकानेर के 50 होनहार छात्रों के लिए बड़ी सौगात, सुपर-50 योजना में हर विद्यार्थी पर ₹3 लाख खर्च होंगे

उन्होंने बताया कि इस डिजिटल प्रणाली के लागू होने से सिग्नलिंग परिसंपत्तियों की निगरानी अधिक प्रभावी होगी, मेंटेनेंस रिकॉर्ड का रियल-टाइम अपडेट संभव होगा तथा कार्यों में पारदर्शिता एवं दक्षता में वृद्धि होगी। यह पहल बीकानेर मंडल में सिग्नलिंग प्रणाली के आधुनिकीकरण तथा रेलवे सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने अनुरक्षण कार्य करते समय शॉर्टकट विधियों का प्रयोग नहीं करने तथा संरक्षण नियमों का पालन करते हुए उचित मेंटेनेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संरक्षित रेल संचालन को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें :  भारतीय रेलवे में बेडरोल चोरी: बीकानेर मंडल सबसे आगे, 25.76 लाख तौलिए-चादरें गायब
rail

इस अवसर पर उपस्थित रेलवे कार्मिक व अधिकारी।

वितरित किए गए टैबलेट ब्रांडेड कंपनी के हैं तथा ये Wi-Fi एवं 5 G कनेक्टिविटी से युक्त हैं। इससे फील्ड में कार्यरत सिग्नल कर्मचारियों को सिग्नलिंग परिसंपत्तियों से संबंधित डेटा को रियल-टाइम में अपडेट करने तथा आवश्यक सूचनाओं तक त्वरित पहुंच प्राप्त करने में सुविधा होगी।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने सिग्नल कर्मचारियों को नई डिजिटल प्रणाली का अधिकतम उपयोग करते हुए सिग्नलिंग परिसंपत्तियों के रख-रखाव को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर वरिष्ठ संरक्षा अधिकारी अजय सिंह सेंगर, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर संकेत एवं दूरसंचार रण सिंह गोदारा सहित मंडल के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  IAF Agniveer Vayu Recruitment 2026: अग्निवीर वायु और मेडिकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती, 26 जुलाई तक आवेदन

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment