मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

राशिफल 24 जुलाई 2026: मेष से मीन तक जानें किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

On: July 23, 2026 9:59 PM
Follow Us:
Horoscope Today, Rashifal 24 July 2026, Daily Horoscope, Dr Anish Vyas, Astrology, Zodiac Signs, Hindi Horoscope, Career Horoscope, Love Horoscope, Daily Rashifal
---Advertisement---

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान के भविष्यवक्ता एवं कुंडली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास के अनुसार 24 जुलाई 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ, करियर में प्रगति और नई उपलब्धियां लेकर आएगा, जबकि कुछ राशि वालों को स्वास्थ्य, लेनदेन और निर्णयों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

राशिफल 24 जुलाई 2026

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपको अपने कानूनी मामलों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने किसी काम को लेकर अनदेखी न करें। संतान की पढ़ाई-लिखाई में यदि कोई समस्या आ रही थी, तब वह भी दूर होगी। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। राजनीति में कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप अपने अच्छी सोच से कार्यक्षेत्र में अपने बॉस की आंखों का तारा बनेंगे और आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आप अपने लेनदेन से संबंधित मामलों में लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। पारिवारिक रिश्तों में आपको समानता बनाए रखनी होगी। कार्यक्षेत्र में आप छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करें। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपका कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आप अपने समय का सदुपयोग करें। आपको इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से बचना होगा।

यह भी पढ़ें :  राशिफल 23 जुलाई 2026: मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। मित्रों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। व्यापार में आपको समझदारी दिखानी होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपके धनधान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी दूर रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप गरीबों की सेवा के लिए कुछ धन भी लगा सकते हैं।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। शासन प्रशासन का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने व्यापार को आगे ले जाने के लिए योजना बनानी होगी और किसी के साथ आप पार्टनरशिप करने से बचें। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, जिनको आपको पहचान की आवश्यकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी और वह जी तोड़ मेहनत करेंगे। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी कला कौशल में सुधार आएगा और आर्थिक स्थिति को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम शुरू कर सकते हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। धार्मिक कामों के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें :  टैरो राशिफल 8 जुलाई 2026: मेष से मीन तक जाने 12 राशियों का टैरो भविष्यफल

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, लेकिन आप अपनी शारीरिक समस्याओं को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं। वाहनों का प्रयोग आपको सावधान रहकर करना होगा और आप किसी को उधार देने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको अपने महत्वपूर्ण कामों को समय से निपटाने की आवश्यकता है। आप जीवनसाथी से वाद-विवाद में ना पड़ें।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखने के लिए रहेगा। आप अपने बिजनेस में पार्टनरशिप न करें, बहुत ही देखभाल कर करें। माताजी से आप कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं, क्योंकि वह आपकी टेंशनो को बढ़ाएंगी। आपने यदि किसी से कोई वादा किया था, तो उसे आपको समय रहते पूरा करने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में आपको मनपसंद काम मिल सकता है।

धनु राशि
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है, लेकिन उसमें किसी के कहने में आकर कोई जोखिम भरा काम ना करें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपका यदि कोई पहले का लेनदेन चल रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आपको अपनी पारिवारिक मामलों को घर में रहकर ही निपटना बेहतर रहेगा। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते है।

यह भी पढ़ें :  टैरो राशिफल 10 जुलाई 2026: मेष से मीन तक जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए मिलेजुले परिणाम लेकर आएगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करने की आवश्यकता है। मित्रों के साथ आपका विश्वास काफी गहरा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आप माताजी की सेहत को लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना करें। आप किसी यात्रा पर जाएंगे, तो वहां आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।

कुंभ राशि
आज आपको किसी वाद-विवाद को करने से बचना होगा। आज कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लगा सकता है, जिसमें आप अपनी बात अधिकारियों के सामने अवश्य रखें। आप कुछ नया सीखने के बाद पूरा ध्यान देंगे। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको किसी बात पर बहुत ही सोच विचारकर बोलने की आवश्यकता है। संतान के करियर को लेकर आप महत्वपूर्ण डिसीजन ले सकते हैं। आप जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

मीन राशि
आज आपको परिस्थितियों को ध्यान में रखकर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। आप किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें। बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से आपकी समस्याएं बढ़ सकती है। बड़ों के प्रति आदर व सम्मान बना रहेगा। आपको वाहनों के तरफ से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ न मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

Dr.Anish Vyas

Renowned Astrologer Dr.Anish Vyas is the most popular and accurate horoscope reader in Jaipur- Jodhpur, India. Anish is a trusted astrologer, palmist, Foreteller and a certified gemstone expert. He has done extensive research in this subject and considered an expert in making very accurate predictions.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment