मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

राजस्थान मौसम अपडेट: जोधपुर, बीकानेर सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट

On: July 26, 2026 2:50 PM
Follow Us:
Rajasthan Weather, Weather Update, IMD Rajasthan, Heavy Rain Alert, Monsoon Rajasthan, Jaipur Weather, Barmer Rain, Rajasthan Rain Forecast, Weather News, IMD Forecast
---Advertisement---

जयपुर। राजस्थान में मानसून के चलते बारिश के चलते मौसम सुहाना बना हुआ है वहीं कई जिलों में फसलों को नुकसान के भी समाचार मिले है। पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी राजस्थान में भी कई स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। कुछ इलाकों में भारी बारिश का असर भी देखने को मिला।

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में बाड़मेर जिले के सेडवा में सबसे अधिक 102 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस श्रीगंगानगर में और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस सिरोही में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम अपडेट : 6 अगस्त तक सामान्य रहेगा तापमान

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 6 अगस्त 2026 तक प्रथम और द्वितीय सप्ताह के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। इससे मानसून के सक्रिय रहने के बावजूद अत्यधिक गर्मी पड़ने की आशंका कम है।

यह भी पढ़ें :  PM-KUSUM योजना से किसान बने ऊर्जादाता : संभागीय आयुक्त

दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में बारिश जारी रहने के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर तेज बारिश जारी रह सकती है। वहीं पूर्वी राजस्थान के अधिकांश क्षेत्रों में वर्षा की गतिविधियों में अस्थायी कमी आने की संभावना है।

28 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून

मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 जुलाई से पूर्वी राजस्थान में मानसून दोबारा सक्रिय होगा। विशेष रूप से उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। 27 से 29 जुलाई के दौरान जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां कम होने का अनुमान है। इस दौरान केवल कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें :  राजस्थान मौसम अपडेट : प्रदेश में 9 जुलाई से भारी बारिश का अलर्ट

किसानों और नागरिकों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना वाले क्षेत्रों के नागरिकों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लोगों से अपील की गई है कि वे स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा जलभराव और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment