मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Weather Update: राजस्थान सहित 17 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, IMD की चेतावनी

On: May 5, 2026 3:47 PM
Follow Us:
weather update india, IMD alert, storm alert india, rain forecast india, thunderstorm warning, india weather news, cyclone circulation, rainfall alert, wind speed alert, delhi weather
---Advertisement---

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है और राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश तथा दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में बारिश और तेज आंधी का सिलसिला जारी है।

मौसम विभाग ने 5 मई के लिए एक बार फिर चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यह दौर अभी थमने वाला नहीं है और आने वाले दिनों में भी इसका असर बना रहेगा।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में तीव्र आंधी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश शाहपुरा, जयपुर में 68 मिमी।

मौसम विभाग के अनुसार विक्षोभ के प्रभाव से आज भी कोटा, उदयपुर, भरतपुर व जयपुर संभाग व उत्तरी राज्य के कुछ भागों में आंधी बारिश दर्ज होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें :  PM मोदी ने राजस्थान को दी ₹1.05 लाख करोड़ की सौगात, HPCL रिफाइनरी समेत 9 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण

आगामी 3-4 दिनों में राज्य के अधिकांश भागों में आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। हालांकि, राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं मध्यम दर्जे की आंधी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार यूपी, बिहार, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु और केरल सहित कुल 17 राज्यों में खराब मौसम की आशंका है।

इन क्षेत्रों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की संभावना जताई गई है।

विशेषज्ञों के अनुसार दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बने ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें :  PM मोदी ने राजस्थान को दी ₹1.05 लाख करोड़ की सौगात, HPCL रिफाइनरी समेत 9 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण

यह सिस्टम लगातार सक्रिय बना हुआ है, जिसके चलते अगले 3 से 4 दिनों तक कई राज्यों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है।

राजधानी दिल्ली में भी मौसम का असर साफ दिखाई दे रहा है, जहां आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों जैसे मेरठ, अलीगढ़, आजमगढ़, प्रतापगढ़, अमेठी, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर और वाराणसी में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है।

बिहार के अररिया, भागलपुर, पूर्णिया, मुंगेर, जमुई, बांका, गया और दरभंगा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि झारखंड के गिरिडीह, दुमका, देवघर और धनबाद में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें :  PM मोदी ने राजस्थान को दी ₹1.05 लाख करोड़ की सौगात, HPCL रिफाइनरी समेत 9 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण

पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी हालात चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं, जहां पिथौरागढ़, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, टिहरी, कांगड़ा, कुल्लू और शिमला में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने खासतौर पर किसानों, मछुआरों, पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

घर से बाहर निकलने से पहले मौसम की जानकारी लेना जरूरी बताया गया है ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment