मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

पश्चिम बंगाल में पहली बार BJP सरकार, शुभेंदु अधिकारी बने मुख्यमंत्री, 5 मंत्रियों ने भी संभाला पदभार

On: May 9, 2026 5:17 PM
Follow Us:
Shubhendu Adhikari, West Bengal Election 2026, BJP Bengal Victory, Mamata Banerjee, PM Modi, Bengal CM, BJP Government Bengal, Kolkata News, Bengal Politics, BJP Victory
---Advertisement---

PM मोदी की मौजूदगी में शुभेंदु अधिकारी ने ली शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार राज्य में सरकार बना ली है। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह राज्य के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री बन गए हैं। प्रधानमंत्री ने सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी।

यह भी पढ़ें :  Cockroach Janta Party पर किरेन रिजिजू के बयान पर अभिजीत दीपके का जवाब
कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह
कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हुए सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आर. एन. रवि ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

🇮🇳 शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में दिखी NDA की ताकत 🇮🇳


कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह

शुभेंदु अधिकारी के साथ 5 मंत्रियों ने भी ली शपथ

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ बीजेपी के पांच नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।

इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडु और निशीथ प्रमाणिक शामिल हैं।

बीजेपी ने मंत्रिमंडल गठन में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा है, ताकि अलग-अलग समुदायों को प्रतिनिधित्व मिल सके।

यह भी पढ़ें :  Cockroach Janta Party : कौन हैं अभिजीत दीपके? जानिए ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के वायरल आंदोलन की पूरी कहानी
कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह
कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह

2026 चुनाव में BJP की ऐतिहासिक जीत

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 207 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि 15 वर्षों से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर सिमट गई।

चुनाव परिणामों ने राज्य की राजनीति की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रिकॉर्ड मतदान और सत्ता परिवर्तन की इच्छा ने बीजेपी को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह

कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उपस्थितकेंद्रीय मंत्री, NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और BJP के वरिष्ठ नेता

भवानीपुर और नंदीग्राम में शुभेंदु की बड़ी जीत

शुभेंदु अधिकारी ने इस चुनाव में दो अहम सीटों भवानीपुर और नंदीग्राम से जीत दर्ज की।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार भवानीपुर सीट पर उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15,105 वोटों से हराया।

यह भी पढ़ें :  Cockroach Janta Party पर किरेन रिजिजू के बयान पर अभिजीत दीपके का जवाब

वहीं नंदीग्राम सीट पर शुभेंदु अधिकारी को कुल 1,27,301 वोट मिले।

मतगणना के दौरान भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में बीजेपी नेता ने बाजी मार ली।

cl

कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पारंपरिक नृत्य करते हुए कलाकार।
कोलकाता शपथ ग्रहण समारोह

कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक व आमजन।
शपथ ग्रहण समारोह 2

कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह में अपने मोबाइल में झलकियों को कैद करते हुए महिला समर्थक।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment