मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

West Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल में BJP की प्रचंड बढ़त, एग्जिट पोल भी लगभग सटीक

On: May 4, 2026 4:38 PM
Follow Us:
Bengal Election 2026, BJP West Bengal, Mamata Banerjee, Exit Poll, Election Results India, TMC, Suvendu Adhikari, Praja Poll, Indian Politics
---Advertisement---

West Bengal Election Results 2026 : नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल रहा है, जहां भारतीय जनता पार्टी प्रचंड जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। समाचार लिखे जाने तक भाजपा 200 सीटों पर तो टीएमसी 87 सीटों पर आगे चल रही है।

मतगणना के दौरान मिले रुझानों के अनुसार बीजेपी लगातार बढ़त बनाए हुए है और कई सीटों पर निर्णायक स्थिति में पहुंच चुकी है, जिससे राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव संभावित दिख रहा है।

पश्चिमी बंगाल में एग्जिट पोल के अनुमान होते दिखे सही

इस चुनाव में खास बात यह रही कि कई एग्जिट पोल के बीच एक सर्वे ऐसा भी था, जिसने लगभग सटीक तस्वीर पेश की थी।

यह भी पढ़ें :  डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी: राष्ट्रीय एकता के इतिहास पुरुष और विकसित भारत 2047 का विजन

प्रजा पोल के एग्जिट पोल में बीजेपी को 178 से 208 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था, जबकि तृणमूल कांग्रेस के लिए 85 से 110 सीटों का आकलन किया गया था।

वर्तमान रुझानों के अनुसार बीजेपी लगभग 192 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि टीएमसी करीब 96 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और अन्य दल 5 सीटों पर आगे हैं, जिससे यह अनुमान काफी हद तक सही साबित होता दिख रहा है।

भवानीपुर सीट पर कड़ा मुकाबला

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रतिष्ठित भवानीपुर सीट पर भी मुकाबला काफी दिलचस्प बना हुआ है।

शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने कड़ी चुनौती दी, लेकिन बाद में टीएमसी उम्मीदवार ममता बनर्जी ने बढ़त बना ली।

यह भी पढ़ें :  PM मोदी ने राजस्थान को दी ₹1.05 लाख करोड़ की सौगात, HPCL रिफाइनरी समेत 9 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण

12 राउंड की गिनती के बाद ममता बनर्जी को 44,729 वोट मिले, जबकि बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी को 37,545 वोट प्राप्त हुए और वे 7,184 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से की अपील

मतगणना के बीच ममता बनर्जी ने अपने उम्मीदवारों और पार्टी एजेंटों से सतर्क रहने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्रों पर पूरी निगरानी बनाए रखें और किसी भी स्थिति में वहां से न हटें।

साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि शुरुआती रुझानों में बीजेपी की बढ़त दिखाने की योजना बनाई गई थी, जिसे लेकर उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल भी उठाए।

यह भी पढ़ें :  PM मोदी ने राजस्थान को दी ₹1.05 लाख करोड़ की सौगात, HPCL रिफाइनरी समेत 9 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण

राजनीतिक तस्वीर में बड़ा बदलाव संभव

अगर अंतिम परिणाम भी इसी रुझान के अनुरूप आते हैं, तो पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

यह चुनाव न केवल राज्य की सत्ता का फैसला करेगा, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति पर भी इसका प्रभाव पड़ना तय माना जा रहा है।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment