मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Indian Railways : ट्रेन में रिटर्न टिकट पर 20 फीसदी की मिलेगी छूट, जाने क्या है राउंड ट्रिप पैकेज स्कीम

On: August 10, 2025 3:29 PM
Follow Us:
Indian Railways, Round Trip Package ,ticket booking, Discount on railway ticket news, railway Ticket booking, IRCTC, festive train ticket booking, Discount on railway return ticket, Indian Railways 20 rebate, Railway offer 2025, Confirmed return ticket discount, 20 percent discount on railway ticket, railway news,
---Advertisement---

रेलवे ने लागू की राउंड ट्रिप पैकेज स्कीम

नई दिल्ली। ट्रेन में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है, अब रेल मंत्र मंत्रालय ने फेस्टीवल सीजन में ट्रेनों में भीड़ को कम करने और यात्रा को आसान बनाने के लिए ‘राउंड ट्रिप बुकिंग डिस्काउंट स्कीम’ की घोषणा की है। जिसमें यात्री को आने-जाने की टिकट साथ बुक करने पर 20 फीसदी की छूट ​मिलेगी।

रेलवे बोर्ड द्वारा 8 अगस्त 2025 को जारी सर्कुलर के मुताबिक इस योजना में अगर यात्री एक ही क्लास, एक ही ओरिजन (जहां से यात्री को सफर की शुरुआत करनी है) और डेस्टिनेशन (जहां पर यात्री को जाना है) के लिए दोनों तरफ यात्रा के लिए कन्फर्म टिकट बुक करते है, तो उन्हे वापसी की यात्रा के बेस किराए पर यह छूट लागू होगी।

यह भी पढ़ें :  बीकानेर मंडल में आरयूबी निर्माण के कारण रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित

जाने क्या है राउंड ट्रिप पैकेज स्कीम

बुकिंग की शुरुआतः 14 अगस्त 2025 से
जर्नी टिकटः 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर, 2025
रिटर्न टिकटः 17 नवंबर से 1 दिसंबर, 2025

रेलवे द्वारा 13 अक्टूबर से की जाने वाली यात्रा के लिए 14 अगस्त से बुकिंग प्रारम्भ की जाएगी। 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक यात्रा करने वालों के लिए पहले बुकिंग होगी तथा इसी के सम्पर्क में वापिसी यात्रा के लिए 17 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक रिर्टन टिकट बुक की जाएगी।

इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए यात्री को समान श्रेणी और समान जोडी ट्रेन में टिकट बुक करवानी होगी। इस स्कीम में टिकट बुक करवाने वालों को रिफंड का प्रावधान नहीं किया गया है और न ही टिकट मॉडिफिकेशन की सुविधा प्रदान की गई है। जिन ट्रेनों मे फ्लेक्सी फेयर का प्रावधान है उनको इस स्कीम से बाहर रखा गया है।

यह भी पढ़ें :  भारतीय रेलवे में बेडरोल चोरी: बीकानेर मंडल सबसे आगे, 25.76 लाख तौलिए-चादरें गायब

इस स्कीम में बेस किराये में 20 प्रतिशत छूट का लाभ केवल कन्फर्म टिकट पर ही लागू होगा। साथ ही किसी भी प्रकार की रियायते जैसे रेलवे पास, बाउचर, रेल यात्रा कूपन इत्यादि इसमें कवर नहीं किए जाएंगें।

इस स्कीम के तहत दोनों तरफ की यात्रा के लिए टिकट बुक करवाने का माध्यम भी समान ही होना चाहिए जैसे यदि किसी यात्री ने जाने की टिकट यदि इंटरनेट बुकिंग के माध्यम से बुक की है तो रिर्टन जर्नी की टिकट भी इंटरनेट बुकिंग से ही होनी चाहिए यही रेलवे आरक्षण काउंटर से बुक टिकट पर लागू होगा।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now