मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

राजपुरा–बठिण्डा रेलखंड पर दोहरीकरण और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य, कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित, देखें ट्रेनों की लिस्ट

On: December 29, 2025 6:12 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Indian Railways : उत्तर रेलवे द्वारा राजपुरा–बठिण्डा रेलखंड पर रेल संचालन को और अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए दोहरीकरण कार्य के साथ-साथ धुरी स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम स्थापित किया जा रहा है। इस तकनीकी कार्य के चलते आने वाले दिनों में रेल यातायात अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे से होकर गुजरने वाली कई रेल सेवाओं को रद्द, आंशिक रूप से रद्द या मार्ग परिवर्तित किया गया है।

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 54631, भिवानी-धुरी रेलसेवा दिनांक 05.02.26 तक रद्द रहेगी।
  1. गाडी संख्या 54632, धुरी-सिरसा रेलसेवा दिनांक 05.02.26 तक रद्द रहेगी।
  2. गाडी संख्या 54633, सिरसा-लुधियाना रेलसेवा दिनांक 05.02.26 तक रद्द रहेगी।
  3. गाडी संख्या 54634, लुधियाना-भिवानी रेलसेवा दिनांक 05.02.26 तक रद्द रहेगी।
  4. गाडी संख्या 54636, लुधियाना-हिसार रेलसेवा दिनांक 05.02.26 तक रद्द रहेगी।
  5. गाडी संख्या 14653, हिसार-अमृतसर रेलसेवा दिनांक 05.02.26 तक रद्द रहेगी।
  6. गाडी संख्या 14654, अमृतसर- हिसार रेलसेवा दिनांक 05.02.26 तक रद्द रहेगी।
  7. गाडी संख्या 14525, अम्बाला-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 05.02.26 तक रद्द रहेगी। रहेगी।
  8. गाडी संख्या 14526, श्रीगंगानगर- अम्बाला रेलसेवा दिनांक 05.02.26 तक रद्द रहेगी।
यह भी पढ़ें :  भारतीय रेलवे में बेडरोल चोरी: बीकानेर मंडल सबसे आगे, 25.76 लाख तौलिए-चादरें गायब

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 14735, श्रीगंगानगर-अम्बाला रेलसेवा जो दिनांक 05.02.26 तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा बठिण्डा तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा बठिण्डा-अम्बाला स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  2. गाडी संख्या 14736, अम्बाला-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 06.02.26 तक अम्बाला के स्थान पर बठिण्डा स्टेशन से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा अम्बाला-बठिण्डा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं(प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 12439, नान्देड़-श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 04.01.26, 11.01.26, 18.01.26, 25.01.26 व 01.02.26 को नान्देड़ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया जाखल-मनसा-बठिण्डा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा सुनाम उधम सिंह वाला, संगरूर, धुरी, बरनाला, रामपुर फुल स्टेशनों पर ठहराव नही करेगी।
  2. गाडी संख्या 12456, बीकानेर- दिल्ली सराय रेलसेवा जो दिनांक 04.02.26 तक बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया बठिण्डा-मनसा-जाखल होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा रामपुर फुल, बरनाला, धुरी, संगरूर स्टेशनों पर ठहराव नही करेगी।
  3. गाडी संख्या 12455, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा जो दिनांक 04.02.26 तक दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया जाखल-मनसा-बठिण्डा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा संगरूर, धुरी, बरनाला, रामपुर फुल स्टेशनों पर ठहराव नही करेगी।
  4. गाडी संख्या 12485, नान्देड- श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 29.12.25, 01.01.26, 05.01.26, 08.01.26, 12.01.26, 15.01.26, 19.01.26, 22.01.26, 26.01.26, 29.01.26 व 02.02.26 को नान्देड़ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया जाखल-मनसा-बठिण्डा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा सुनाम उधम सिंह वाला, संगरूर, धुरी, बरनाला, रामपुर फुल स्टेशनों पर ठहराव नही करेगी।
  5. गाडी संख्या 12486, श्रीगंगानगर-नान्देड़ रेलसेवा जो दिनांक 30.12.25, 03.01.26, 06.01.26, 10.01.26, 13.01.26, 17.01.26, 20.01.26, 24.01.26, 27.01.26, 31.01.26 व 03.02.26 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया बठिण्डा-मनसा-जाखल होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा रामपुर फुल, बरनाला, धुरी, संगरूर, सुनाम उधम सिंह वाला स्टेशनों पर ठहराव नही करेगी।
  6. गाडी संख्या 12440, श्रीगंगानगर-नान्देड़ रेलसेवा जो दिनांक 02.01.26, 09.01.26, 16.01.26, 23.01.26 व 30.01.26 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया बठिण्डा-मनसा-जाखल होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा रामपुर फुल, बरनाला, धुरी, संगरूर, सुनाम उधम सिंह वाला स्टेशनों पर ठहराव नही करेगी।
  7. गाडी संख्या 19272, हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 31.12.25, 03.01.26, 07.01.26, 10.01.26, 14.01.26, 17.01.26, 21.01.26, 24.01.26, 28.01.26, 31.01.26 व 04.02.26 को हरिद्वार से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया अम्बाला-पानीपत-रोहतक-डोभ भाली जं.-महम-हांसी-हिसार होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा राजपुरा, पटियाला, धुरी, सुनाम उधम सिंह वाला, जाखल स्टेशनों पर ठहराव नही करेगी।
  8. गाडी संख्या 19271, भावनगर टर्मिनस- हरिद्वार रेलसेवा जो दिनांक 29.12.25, 01.01.26, 05.01.26, 08.01.26, 12.01.26, 15.01.26, 19.01.26, 22.01.26, 26.01.26, 29.01.26 व 02.02.26 को भावनगर टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया हिसार-हांसी-महम-डोभ भाली-रोहतक-पानीपत-अम्बाला होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा जाखल, सुनाम उधम सिंह वाला, धुरी, पटियाला व राजपुरा स्टेशनों पर ठहराव नही करेगी।
  9. गाडी संख्या 19027, बान्द्रा टर्मिनस- जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 03.01.26, 10.01.26, 17.01.26, 24.01.26 व 31.01.26 को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया हिसार-हांसी-डोभ भाली-रोहतक-पानीपत-अम्बाला होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा बरवाला व धुरी स्टेशनों पर ठहराव नही करेगी।
  10. गाडी संख्या 19028, जम्मूतवी-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 29.12.25, 05.01.26, 12.01.26, 19.01.26, 26.01.26 व 02.02.26 को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया अम्बाला-पानीपत-रोहतक-डोभ भाली-महम-हांसी-हिसार होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा धुरी, बरवाला स्टेशनों पर ठहराव नही करेगी।
यह भी पढ़ें :  PM मोदी ने राजस्थान को दी ₹1.05 लाख करोड़ की सौगात, HPCL रिफाइनरी समेत 9 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment